यह कहनी हर बेटे को पढ़नी चाहिए!!! Father's Day Special Story in Hindi #FathersDay2023

Father's Day पर यह कहनी हर बेटे को पढ़नी चाहिए!!! FATHER'S DAY Special Story in Hindi


पिता और पुत्र की यह कहनी पैसों की कद्र करना सीखा देगी!!! Father's Day Special Story पिता ने दी अपने बेटे को जीवन की बहुत ही बड़ी सीख!!!


आप सभी को Father's Day की बहुत-बहुत शुभकामनाएं🎉♥🎊 संसार के सभी पिताओं को मेरा शत-शत नमन!🙏 उनके त्याग और समर्पण को कोटि-कोटि प्रणाम! 
पिता की पैसो की अहमियत को समझने व अपने पुत्र को भी समझाने की यह दिल को छू लेने वाली एक कहानी आप सभी के साथ साँझा कर रहा हूँ!  
मुझे आशा हैं कि इस कहानी से आप को पिता के द्वारा पैसों की अहमियत का पता चलेगा! अपने इतने व्यस्त जीवन में से कुछ मिनट निकाल कर इस कहानी को जरुर पढ़े!🙏⚡❤️


एक बेटा अपने पिता से बोला, पापा मुझे 5000 चाहिए, पिता अपने बेटे की फ़ुज़ूल खर्ची से बड़ा परेशान था, हलाकि पिता के पास पैसों की कमी तो नहीं थी, लेकिन अपने बेटे को पैसों की इम्पोर्टेन्ट समझाना चाहता था। बोला बेटा में तुम्हें 5000 रूपये नहीं बल्कि 10000 रूपयेदूं गा, बेटा खुश।

Father's Day 2023


पिता जी बोले, लेकिन मेरी एक शर्त है, की तुम्हें बारी बारी से 100 – 100 के पांच नोट दूंगा, तुम्हें उन्हें फाड़ना होगा, बेटा बोला, ‘बस इतनी से बात, इसमें कोई बड़ी बात नहीं मैं ऐसा कर दूंगा।

पिता ने अपनी जेब से कुछ पैसे निकाले और एक 100 रूपये का नोट निकालकर अपने बेटे को दिया, बेटे ने झट से उसके दो टुकड़ें कर दिए, पिता ने दूसरा 100 का नाते दिया, बेटे ने लिया और फाड़ दिया, इस तरह पिता ने तीसरा नोट दिया बेटे ने फाड़ दिया, चौथा नोट दिया बेटे ने उसे भी फाड़ दिया।

बेटे ने पांचवा आखरी नोट माँगा, पिता बोले की आखरी का 100 रूपये मैं तुम्हें नहीं दूंगा, उसे तुम्हें खुद कमाना होगा वो भी एक दिन में, बेटा तुरंत बोला बस इतनी से बात, मैं एक दिन में 100 रूपये कमाऊंगा और उसे फाड़ दूंगा, बस आप 10000 रूपये तैयार रखियें।

पिता बोले, ‘बेटा याद रखना तुम्हें 100 रूपये कमाने है किसी से मांगने नहीं हैं।

दूसरी सुबह बेटा घर से 100 रूपये कमाने के लिए निकला, काफी देर भटकने के बाद उसे एक चाय वाला दिखा। चाय वाले के पास जाकर बेटा बोला, ‘अंकल मुझे 100 रूपये दोगे तो मैं आपके सब बर्तन धो दूंगा।

Father's Day Special Story


चाय वाले ने लड़के को देखा, और बोला तू दिखता तो अच्छे घर का है पर मैं तुझे 10 रूपये से ज्यादा नहीं दूंगा। लड़के ने सोचा, कोई बात नहीं शुरुआत तो की जाये। बेटे ने बर्तन धोये और उसे 10 रूपये मिल गए। मन ही मन वो सोच रहा था की जिस 10 रूपये की वो कीमत भी नहीं समझता था, आज उसके लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी, उसने सोचा क्यों न अपने किसी दोस्त से 100 रूपये मांग लिए जाएँ, लेकिन पिता की शर्त याद आ गई की पैसे सिर्फ मेहनत से कमाने हैं लेकिन साथ ही उसके दिमाग में यह भी चल रहा था कि 100 रूपये ही तो कमाने है उसके बाद मुझे 10000 मिल जायेंगे।

पूरे दिन कभी बोझा उठाता, कहीं झाड़ू लगाता, कहीं कहीं गलियां भी खानी पडी। 10 – 10 रूपये के लिए उसे बहुत मेहनत करनी पड़ी। उसके कपडे गंदे हो गए और उसके हाथ में गांठें तक पड़ गई,

पूरी तरह से थक हार कर, शाम तक उसने 100 रूपये पूरे कर घर पंहुचा, घर पर पिता उसका इंतज़ार कर रहे थे। बेटे ने पिता को 10 – 10 के नोट दिखाए और बोला, पापा मैंने 100 रूपये कमा लिए।

Happy Father's Day 2023


पिता बोले, ‘बहुत अच्छा ! अब इन आखिरी 100 रूपये को फाड़ दो और शर्त पूरी करो, बेटा मुस्कुराया और उन नोट्स को फाड़ने के लिए तैयार हो गया। लेकिन जैसे ही वो उन नोट्स को फाड़ने लगा उसके सपने वो पिक्चर आ गई की किस तरह उसने इन पैसों को कमाने के लिए मेहनत की है और गलियां तक सुनी हैं, उसका हाथ रुक गया और उसकी आखों से आंसू आ गए और बोला, ‘पापा जो आप समझाना चाहते थे मैं समझ गया।


मुझे उम्मीद हैं कि इस कहानी से आप ने अपने जीवन की एक बहुत गहरी और महत्वपूर्ण सिख सिख ली होगी! ऐसी ही कहानियों के लिए आप हमारे YouTube Channel (👉 @SahityaTuber ​​ ) को जरुर Subscribe करें!


#fathersday #father'sday2023 #fathersdaystory #story #father #fatherandson

SHARE

Sudhir Patidar

Hi. I’m a of Student Of Jawahar Navodaya Vidhyalaya Multhan. I’m also a Youtuber. M’y Youtube channel Is Sudhir-The Sahitya Tuber AND Sahitya Tuber-Vlogs Plus.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें