साहित्य से जुडी ख़बरें || Sahitya News || सबसे छोटी लेखिका || अनुपम खैर की नई किताब || पु.ला.देशपांडे गूगल डूडल || साप्ताहिक साहित्य न्यूज़ ||

 

साहित्य से जुडी ख़बरें || Sahitya News || सबसे छोटी लेखिका || अनुपम खैर की नई किताब || पु.ला.देशपांडे गूगल डूडल || साप्ताहिक साहित्य न्यूज़ || 


नमस्कार दोस्तों,स्वागत है आप सभी का Sahitya Tuber (साहित्य टूबर) में....

दोस्तों में लेकर आ चुका हूँ इस सप्ताह की साहित्य न्यूज़ (Sahitya News) अर्थात् इस सप्ताह की तमाम साहित्य से जुडी खबरे..........अरे हाँ एक आवश्यक और जरुरी बात में आप लोगो को बताना कैसे भूल सकता हूँ की आपके अपने साहित्य टूबर (Sahitya Tuber) पर आप को अब हर सप्ताह मिलेंगी पुरे सप्ताह की साहित्य से जुडी खबरे!

हम हर सप्ताह आपके लिए यह खबरों की गाड़ी लाते रहेंगे और आप को सफर करवाएँगे साहित्य से जुड़े तमाम Updates,समाचारों और घटनाओ की दुनिया में!

तो चलिए शुरुआत करते आज से हर सप्ताह आने वाली साहित्य न्यूज़ (Sahitya News) की और बढ़ते है इस सप्ताह की साहित्य न्यूज़(Sahitya News )की ओर!


साहित्य न्यूज़,साहित्य की खबरे,साहित्य से जुडी खबरे,Sahitya News,Sahitya Tuber
साहित्य न्यूज़ 

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने किया अपनी तीसरी किताब का कवर शेयर.....

दिनांक 07/11/2020 शुक्रवार (Friday) को अनुपम खेर ने अपनी तीसरी पुस्तक का कवर पेज अपने फेंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया| इस किताब का नाम “योर बेस्ट डे इज़ टुडे”(Your Best Day Is Today) है| उन्होंने लिखा,”भाइयों-बहनों,अपनी तीसरी किताब ‘योर बेस्ट डे इज टुडे’ का कवर प्रस्तुत कर रहा हूँ| उम्मीद है आप लोगो को यह पसंद आएगी|” इस किताब के माध्यम से अनुपम लॉकडाउन के व कोरोना काल के दोरान अपने अनुभवों व सकारात्मक परिणामो को साझा करेंगे | इससे पहले अनुपम २०११ (2011) में ‘द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू’ और २०१९ (2019) में अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘लेसंस लाइफ टॉट मी अननोइन्ग्ली लिख चुके है|

साहित्य न्यूज़,साहित्य की खबरे,साहित्य से जुडी खबरे,Sahitya News,Sahitya Tuber,अनुपम खेर नई किताब
अनुपम खैर की नई किताब 


 

मराठी के महान लेखक पु.ल.देशपांडे को गूगल ने किया याद

रविवार ०८/११/२०२० को गूगल (Google) ने मराठी के महँ लेखक पुरुषोत्तम लक्षमण देशपांडे (पु.ल.देशपांडे) को उनकी १०१वी (101Th) जयंती पर याद किया| दरअसल पु.ल.देशपांडे की १०१वी जयंती पर गूगल ने गूगल डूडल (Google Doodle) के जरिये उन्हें याद किया| आप को बता दे कि पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे मराठी के महान लेखक थे| उनका जन्म ०८ नवम्बर १९१९ में हुआ था| वे लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार और पटकथाकार, फिल्म निर्देशक और संगीतकार एवं गायक थे। उन्हें "महाराष्ट्राचे लाडके व्यक्तिमत्त्व" (महाराष्ट्र का लाड़ला व्यक्तित्व) कहा जाता है। महाराष्ट्र में उन्हें प्रेम से पु. ल. कहा जाता है।

साहित्य न्यूज़,साहित्य की खबरे,साहित्य से जुडी खबरे,Sahitya News,Sahitya Tuber,पु.ला.देशपांडे,गूगल डूडल
पु.ला.देशपांडे गूगल डूडल



सबसे कम उम्र की लेखिका बनी अभिजीता गुप्ता!

7 वर्ष की अभिजीता गुप्ता ने एक किताब लिखी है| इस किताब का नाम “हैप्पीनेस आल अराउंड” है| अभिजीता की इस किताब में कहानियों व कविताओं का संग्रह है| अभिजीत को इस किताब के लिए कई सारे अवार्ड्स भी मिल चुके हैं| अभिजिता ने इस किताब को 3 महीनो में लिखकर तैयार कर दिया| अभिजीत की यह किताब बच्चो के बीच काफी पसंद की जा रही है| अभिजिता रास्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की पोती है|

साहित्य न्यूज़,साहित्य की खबरे,साहित्य से जुडी खबरे,Sahitya News,Sahitya Tuber,अभिजीता गुप्ता.सबसे छोटी लेखिका,सबसे छोटा लेखक,Youngest writter,
अभिजिता गुप्ता



तो दोस्तों आज की साहित्य न्यूज़ (Sahitya News) में बस इतना ही| हम जल्द मिटले है अगली साहित्य न्यूज़ के साथ,तब तक के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ कहानी,कविता,हास्य व्यंग्य,जीवन परिचय,रोजाना सुबह के सुविचारो और कई साहित्य से जुडी Updates के लिए!


पाइए हमारी Videos Youtube पर (@Sudhir-The Sahitya Tuber)------ (Click Here)

पाइए हमारी Videos Youtube पर (@Sahitya Tuber-Vlogs Plus)------ (Click Here)

हमें Instagram पर Follow करना ना भूले(@Sudhir-The Sahitya Tuber)------ (Click Here)


 

SHARE

Sudhir Patidar

Hi. I’m a of Student Of Jawahar Navodaya Vidhyalaya Multhan. I’m also a Youtuber. M’y Youtube channel Is Sudhir-The Sahitya Tuber AND Sahitya Tuber-Vlogs Plus.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें